शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 2 जख्मी, 5 आरोपी गिरफ्तार

बांका : बांका के धनकुंड थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर शराब पकड़ने गई पुलिस पर दर्जनों शराब माफिया ने इट-पत्थर एवं लाठी डंडे से हमला किया। जिसमें सरकारी पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया है। सूचना के बाद सनहोला एवं धनकुंड थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर पांच उपद्रवियों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।पुलिस पर हमला एवं सरकारी पुलिस गस्ती वाहन क्षतिग्रस्त कर देने के आरोप में सोमवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बांका के धोरैया प्रखंड अंतर्गत धनकुंड थाना के एसआई सुजीत कुमार ने बताया कि थाना अध्यक्ष मंटू कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर शराब पकड़ने की सूचना पर थाना क्षेत्र के अठपहरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो को जब्त कर 105 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। इस दौरान ऑटो चालक का भागने में सफल रहा। इसके बाद ऑटो लदी शराब वाहन को लेकर थाना आने के क्रम में उक्त जगह 30 से 40 लोगों ने ईट-पत्थर एवं लाठी डंडे से अचानक पुलिस वाहन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में सिपाही रमेश प्रसाद राय और धनंजय कुमार शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इसके बाद धनकुंड थाना अध्यक्ष मंटू कुमार एवं सनहौला थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा तब स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसके बाद खदेड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू मंसूरी, इब्राहिम मंसूरी, शब्बीर मंसूरी, प्रेमजीत कुमार और शेखर शर्मा को गिरफ्तार कर उक्त मामले में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 15 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। उक्त लोगों के हमले में दो सिपाही जख्मी हुए हैं।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img