पुलिस कर्मी के बेटे का पुलिस की वर्दी पहन शराब के नशे में तांडव

मुजफ्फरपुरः बिहार में जारी पूर्ण शराबबन्दी के बीच एक बार फिर से एक पुलिस कर्मी के बेटे ने पुलिस की वर्दी पहन शराब के नशे में चुर शराबबन्दी के दावे की सच्चाई को सरेआम उजागर कर दिया.

आपको बता दें कि शराब के नशे में धुत इस पुलिसकर्मी के बेटे ने ग्रामीण के साथ जमकर धक्का-मुक्की की. ग्रामीणों द्वारा धर दबोचे जाने पर अपनी पहुंच और पैरवी का जमकर धौंस दिया और ग्रामीणों को परिणाम भुगतने की घमकी दी.

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अक्सर पिता की वर्दी पहनकर गांव में घूमता है और विरोध करने पर ग्रामीणों को डराता-धमकाता भी है. आज भी शराब के नशे में चुर गांव में हल्ला-हंगामा कर रहा था, इसपर कुछ महिलाओं ने पकड़ लिया. महिलाओं का गुस्सा देख भागने का प्रयास भी किया, लेकिन गुस्सायें महिलाओं ने उसके गाली-ग्लौज से गुस्से में आकर हल्की पिटाई भी कर दी.

घटना की सूचना मिलने पर मुशहरी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी के पास शराब की एक बोतल भी मिली है. आरोपी की पहचान मुशहरी थाना में तैनात महेश पासवान के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

डीएसपी मनोज पांडेय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, उसने पुलिस की वर्दी कैसी पहनी इसकी भी जांच की जाएगी.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...