धनबाद: धनबाद के जोगता थाना इलाके में मेला ड्यूटी पर जा रहे दो सिपाही के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने का मामला सामने आया है। मामले के बाद जोगता थाने की पुलिस ने आरोपित छह युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- गुमला में राज्यपाल का दौरा, भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल
गिरफ्तार किए गए सभी 6 युवकों को पुलिस शुक्रवार को सदर अस्पताल मेडिकल जांच के लिए लेकर आई। उसके बाद वहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और फिर जेल में भेज दिया गया।
आरोपी युवक अवैध कोयला चोरी में रहे हैं शामिल
घटना के संबंध में ASI कारू मुर्मू एवं थाना प्रभारी दीपक झा ने फोन पर बताया कि ड्यूटी पर जा रहे दो सिपाहियों के साथ इन युवकों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना में दर्जन भर युवक शामिल थे।
ये युवक आसपास के आउटसोर्सिंग कंपनियों में अवैध कोयला चोरी करने में भी संलिप्त रहे हैं। पहले दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया बाद में उनकी निशानदेही पर चार अन्य युवको को गिरफ्तार किया गया है।







