गुमला में राज्यपाल का दौरा, भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल

गुमलाः जिले में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का एक दिवसीय दौरा हुआ। जिसमें वे जिला के सदर प्रखंड के आरमाई पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली से शुरु हुआ था भारत संकल्प यात्रा

केंद्र सरकार द्वारा गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओ को पहुंचाने के उद्देश्य से विगत 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन पर उनके जन्म स्थली उलिहातू से गराबी तक विकास योजना पहुचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई थी।

जिसके तहत गुमला जिला के बिभीन्न इलाकों में कैम्प लगाकर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करवाने के उद्देश्य से कार्यक्रम की जा रही है उसी के तहत जिला के सदर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन स्वयं पहुचे।

ये भी पढ़ें- अपनो को देख आंखो से छलके खुशी के आंसू, रांची पहुंचे उत्तराखंड में फंसे मजदूर

इस दौरान उनका स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने स्वागत किया, वही कायर्क्रम के दौरान कई लाभुकों के बीच योजनाओ का लाभ दिला गया। वही कार्यक्रम में बोलते हुए डीसी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि उनका प्रयास है कि केंद्र व राज्य सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं से लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

वही सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इस अभियान से गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की पहल कर रही है।

बोले राज्यपाल सरकार की योजनाओं से जनता को लाभान्वित कराना है

वही कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य ही लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करवाना है। उन्होंने कहा आज लगातार लोगों को जिस तरह से विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है उससे लोगो को भी सरकार के कल्याणकारी स्वरूप का बोध हो रहा है।

वही क्षेत्र की मुखिया ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि राज्यपाल उनके क्षेत्र में आये और उन्हें योजनाओ का लाभ देने के साथ ही उन्हें सम्बोधित किया।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...