पटना : पटना हाईकोर्ट के नोटिस से बिहार के सियासी गलियारे में बवाल मच गया है। हाईकोर्ट ने बिहार के पक्ष और विपक्ष के कुल 42 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। https://22scope.com/rabris-strong-attack-on-cm-nitish-regarding-law-and-order-said-that-the-government-has-remained-silent/ इन विधायकों पर चुनाव के दौरान वोट में अनियमितता (वोट चोरी) और चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोप लगाए गए हैं। नोटिस जारी होने के बाद सियासी हड़कंप मच गया है।
पटना HC में दायर याचिका पर हुई सुनवाई
आपको बता दें कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने जीते हुए विधायकों के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उसी पर आज यानी 19 फरवरी को सुनवाई हुई है। https://22scope.com/chief-secretary-reviews-sports-department-emphasizes-on-security-monitoring/ याचिकाओं पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सभी संबंधित विधायकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिए हैं।
बिजेंद्र यादव, जिवेश मिश्रा, चेतन आनंद को नोटिस
वहीं जिन नेताओं को नोटिस जारी हुआ है उनमें वित्त और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव (JDU), बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा, जदयू विधायक चेतन आनंद और गोह से राजद के विधायक अमेंद्र प्रसाद समेत अन्य पक्ष-विपक्ष के विधायक शामिल हैं। आने वाले दिनों में अब इस मामले में आगे की सुनवाई होगी। अगली सुनवाई में अदालत संबंधित पक्षों के जवाब और साक्ष्यों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करेगी।
14 नवंबर को आया था विधानसभा चुनाव का नतीजा
दरअसल, 14 नवंबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। उसके बाद नेताओं ने पटना हाईकोर्ट का रूख किया था। विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत हुई थी। राजद 25 सीटों में ही सिमट गई थी। कांग्रेस को सिर्फ छह सीटों पर जीत मिली थी। सबसे अधिक फायदा बीजेपी और जदयू को हुआ था। बीजेपी के खाते में 89 तो वहीं जदयू के खाते में 85 सीट गई थी। चिराग पासवान की पार्टी 19 सीटों पर जीती थी। जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच सीटें मिलीं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटें जीतने में सफल रही। वहीं इंडिया गठबंधन (35), एआईएमआईएम (5) और निर्दलीय को एक सीट मिली थी।
यह भी पढ़े : शाहनवाज हुसैन ने कहा- भारत की धरती पर हमलावरों के नाम पर नहीं बनेगी कोई ‘मस्जिद’…
Highlights


