झारखंड में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और साउथ वेस्ट मानसून के सक्रिय होने के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। रांची मौसम विभाग ने इस संदर्भ में चेतावनी जारी करते हुए अगले दो-तीन दिनों में रांची और अन्य जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

इसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। आज संथाल परगना, धनबाद में भी बारिश की संभावना है।

1 जून से 12 सितंबर तक झारखंड में मानसूनी वर्षा का आंकड़ा 762.7 मिमी रहा है, जबकि सामान्य वर्षा 89.6 मिमी थी। इस अवधि के दौरान वर्षा में कोई खास विचलन नहीं दिखा। अगस्त में बारिश अच्छी रही, लेकिन सितंबर में मानसूनी गतिविधियों में कमी आई है। आने वाले सिस्टम से बारिश में इज़ाफा होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव की संभावना के चलते विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कच्चे मकानों को नुकसान हो सकता है और कमजोर पेड़ गिर सकते हैं। नागरिकों से अपील है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!