नवादा : राज्य सरकार के लाख प्रयास के बाद भी शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. शराब तस्कर प्रतिदिन नये-नये उपाय निकालकर शराब की तस्करी करने में सफल हो रहें हैं. जिले के रजौली थाना क्षेत्र से 477 लीटर शराब बरामद किया गया है. धमनी पंचायत के सवैयाटॉड़ रोड से एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. झारखंड की ओर से आने वाली सवैयाटांड होते हुए धमनी रोड में भारी मात्रा में एक पिकअप वैन से 477 लीटर अंग्रेजी शराब जब पुलिस ने बरामद किया तब उसके होश उड़ गये, क्योंकि पिकअप वैन में उपस से आलू लदा था. गुप्त सूचना के आधार पर रजौली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने एसआई सतीश कुमार को दल बल के साथ भेजा और मौके पर से अलुवा के नीचे विदेशी शराब लेकर आ रहे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया.
पिकअप वैन में उपर से आलू नीचे थी शराब
सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार कारोबारी गणेश राय है जो सुल्तानपुर थाना के वैशाली जिला का रहने वाला है. वहीं एसआई सतीश कुमार ने बताया कि रजौली थाना प्रभारी के निर्देश पर दल बल के साथ धमनी रोड में गुप्त सूचना के आधार पर जब सझन चेकिंग अभियान चलाया गया तब एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया. पिकअप वाहन में ऊपर आलू लदा था और नीचे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया गया.
रिपोर्ट- अनिल शर्मा


