प्रशांत ने भरी हुंकार, बोले- 2025 में बनेगी जन सुराज की सरकार

पटना : जन सुराज परिवार का कुनबा रोज तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके संस्थापक और जन सुराज पदयात्रा अभियान के शिल्पकार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार को बदलने और नया बिहार का जज्बा रखने वाले हर दल के लोग तेजी से जन सुराज से जुड़ रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों को धूल चटाकर जन सुराज अपने बूते सरकार बनाएगा। जन सुराज दो अक्टूबर को राजनीतिक दल के रूप में परिवर्तित हो जाएगा, जिसका नाम जन सुराज पार्टी होगा।

प्रशांत किशोर ने यह दावा किया है कि अगली बार बिहार विधानसभा जन सुराजियों से भरा होगा। बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम चुनाव लड़ाएंगे तो हारने नहीं देंगे। जन सुराज अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और बिहार में अपनी सरकार बनाएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी का नेता कौन होगा, यह भी लोग तय करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज प्रशांत किशोर या किसी जाति या किसी परिवार या व्यक्ति का नहीं, बल्कि बिहार के लोगों का दल होगा जो इसे मिलकर बनाएंगें। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज रोजगार की गारंटी देगा और इसमें कहीं कोई शक मत रखिए, एक साल से ज्यादा नहीं लगेगा। उन्होंने बिहार की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जन सुराज पर भरोसा रखिए और अपना साथ दीजिए।

यह भी पढ़े : बिहार में अगली सरकार जन सुराज की ही बनेगी – प्रशांत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...