Advertisment

मां Sharda Sinha के लिए प्रार्थना करें, बेटे ने की मां के लिए प्रार्थना की अपील

नई दिल्ली: लोकास्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज से नहाय खाय के साथ शुरू हो गई है। छठ पर्व के दौरान चारों तरफ छठ गीत की धुन सुनाई देती है। छठ गीतों में सुर साम्राज्ञी लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा के गीत के बगैर छठ पर्व अधूरा माना जाता है। बीते कई दिनों से शारदा सिन्हा बीमार हैं और उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। सोमवार की शाम शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि सुर साम्राज्ञी का तबियत बहुत अधिक बिगड़ गया है और डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में वेंडिलेटर पर रखा है।

उन्होंने लोगों से प्रार्थना और दुआ की अपील की। इस बीच सोमवार की देर रात से ही खबर आने लगी कि सुर साम्राज्ञी का इलाज के दौरान निधन हो गया। खबर सामने आने के बाद उनके समर्थक और चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार की सुबह न्यूज़ 22स्कोप से टेलीफोन पर बात करते हुए शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिन्हा ने उनके निधन की खबरों का खंडन किया और बताया कि उनकी तबियत कुछ अधिक ही खराब है। डॉक्टरों ने वेंडिलेटर पर रखा है और उनका इलाज चल रहा है।

बाद में फिर अंशुमान सिन्हा ने लोक गायिका शारदा सिन्हा के फेसबुक पेज पर लाइव आ कर जानकारी दी कि अभी उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की और कल से बेहतर स्थिति है। वे अभी भी आईसीयू में वेंडिलेटर पर हैं और उन्हें दुआ और प्रार्थना की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर हाल चाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अंशुमान सिन्हा ने अपील की कि भ्रामक और गलत खबरें न फैलाएं, सभी लोग शारदा सिन्हा की बेहतरी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें कि वह एक बार फिर से आपके बीच ठीक हो कर आ सकें।

यह भी पढ़ें-   स्वर कोकिला Sharda Sinha की फिर बिगड़ी तबियत, बेटे ने बताया…

https://youtube.com/22scope

Sharda Sinha Sharda Sinha Sharda Sinha Sharda Sinha

Sharda Sinha

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...

SC ST Reservation Update: SC में केंद्र का बड़ा बयान, एससी...

SC ST Reservation Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एससी और एसटी में OBC की तरह Creamy Layer लागू नहीं की...

NEET UG Exam Update: CBT Mode और दो चरणों में परीक्षा...

NEET UG Exam Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET UG परीक्षा CBT मोड या JEE की तर्ज पर दो चरणों...