Prayagraj महाकुंभ को दी थी उड़ाने की धमकी, यूपी पुलिस ने युवक को दबोचा

पूर्णिया: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को उड़ाने की धमकी देने वाले एक युवक को पुलिस ने पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक आयुष जायसवाल है जो कि पूर्णिया के भवानीपुर के शहीदगंज पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 निवासी जयकिशोर जायसवाल का पुत्र है। प्रयागराज महाकुंभ को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में प्रयागराज की पुलिस ने पूर्णिया पुलिस की मदद से युवक को गिरफ्तार किया है।

मामले में यूपी पुलिस के अधिकारी ने बताया कि युवक ने बीते 31 दिसंबर को नासिर पठान के नाम से एक सोशल मीडिया अकाउंट से महाकुंभ को उड़ाने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद से पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी। जांच के दौरान प्रयागराज पुलिस ने पूर्णिया से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

मामले में पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ मेला में बम ब्लास्ट कर मेला को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धमकी देने के बाद आरोपी युवक नेपाल चला गया था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें-   Bihar Police सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में शामिल हुए थे मुन्ना भाई, शारीरिक परीक्षा में हो रहा खुलासा

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Prayagraj Prayagraj Prayagraj

Prayagraj

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!