झारखंड फिल्म एंड थिएटर एकेडमी के स्टूडियो थिएटर में प्रेमचंद के दो नाटकों का हुआ मंचन

रांची. झारखंड फिल्म एंड थिएटर एकेडमी के स्टूडियो थिएटर में संस्था रेनबो रोहतास के सौजन्य से रविवार की शाम को प्रेमचंद रचित दो नाटकों “ईदगाह” और “पंच परमेश्वर” का मंचन किया गया। दोनों ही नाटकों का निर्देशन राजीव सिन्हा ने किया था।

नाटकों में अभिनय करने वाले कलाकारों में अंकिता प्रजापति, प्रतिभा प्रजापति, प्रतीक नंदन, कौशल ताम्रकार, शिव शक्ति राय, जयंत कुमार, अजय ठाकुर, महेंद्र राम, आयुष राज ठाकुर, मेरी अंजलि प्रधान, रीत कौर, चिराग केसरी, श्रुति जायसवाल, नितिश कुमार गुप्ता आदि शामिल थे। इस अवसर पर दर्शक दीर्घा में वरिष्ठ रंगकर्मी मलय मिश्रा, आलोक मिश्रा, सूरज खन्ना के अकावा प्रवीण राज गढ़िया, झरना चकरवर्ती आदि उपस्थित थे।

इस नाटक के माध्यम से प्रेमचंद की कहानियों को एक नए रूप में प्रस्तुत किया गया। नाटक के अभिनेताओं और निर्देशक ने अपने अभिनय और निर्देशन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकेडमी के निदेशक ने कहा, “हमें प्रेमचंद की कहानियों को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला, यह हमारे लिए एक सम्मान की बात है।” इस नाटक के माध्यम से झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकेडमी ने रंगमंच की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत की है।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...