गांधी मैदान में Republic Day समारोह की तैयारी पूरी, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख्ता

सारण: गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरे देश में जोरशोर से की जा रही है। गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी पटना में स्थित एतिहासिक गांधी मैदान में भी पूरी तैयारी की जा रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान झंडा फहराएंगे। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर डीएम ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस की तैयारी चल रही है। गांधी मैदान में राज्य स्तर का कार्यक्रम है और राज्यपाल परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत अन्य कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के दौरान 15 विभागों की 20 टुकडियां अपनी झांकी का प्रदर्शन करेंगी। आम लोग के लिए भी दर्शक दीर्घा का निर्माण किया गया है।

आम लोग दर्शक दीर्घा में गेट नंबर 4, 5, 6 और 7 से प्रवेश कर सकेंगे जबकि गेट नंबर 8 झांकी के लिए रिज़र्व रहेगा। गेट नंबर 9 से मीडिया और गेट नंबर 10 से विशिष्ट अतिथियों का प्रवेश होगा। कार्यक्रम को सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। गांधी मैदान के अंदर और बाहर 128 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।

यह भी पढ़ें-  Spectra 2025: इंटरनेशनल स्कॉलर्स स्कूल ने वार्षिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Republic Day Republic Day Republic Day

Republic Day

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!