कोडरमा से लापता 10 बच्चे गयाजी से बरामद, भेजने की तैयारी

गयाजी : कोडरमा के बिरहोर टोला से लापता हुए 10 बच्चे गयाजी से बरामद किए गए। गयाजी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से बच्चों का रेस्क्यू किया गया है। फिलहाल सभी बच्चों का काउंसलिंग किया जा रहा है और इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को भी दे दी गई है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अविनाश कुमार ने जानकारी दी।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 7 बच्चे बरामद किए गए हैं, जबकि परैया से 3 बच्चे

आपको बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सात बच्चे बरामद किए गए हैं जबकि परैया थाना क्षेत्र से तीन बच्चों की बारामदगी हुई है। सभी बच्चे गांव में भटक रहे थे। जिसमें सात बच्चे एक शादी समारोह के भोज खाना खा रहे थे। तभी ग्रामीणों ने सभी बच्चों को रेस्क्यू किया और फिर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पुलिस ने सभी बच्चों को गया में चाइल्ड होम में रखा गया था।

सभी बच्चे कहां के हैं इस कारण दो बड़े बच्चों को औरंगाबाद के बाल गृह में रखा गया है

शुरुआती तौर पर गया पुलिस को यह जानकारी नहीं थी कि सभी बच्चे कहां के हैं इस कारण दो बड़े बच्चों को औरंगाबाद के बाल गृह में रखा गया है। जबकि तीन बड़े बच्चियों को नवादा के बालिका गृह में रखा गया है। जबकि पांच छोटे-छोटे बच्चों को गयाजी के चाइल्ड होम में रखा गया है। बताया जाता है कि सभी बच्चे खाने की तलाश में भटक रहे थे और वह कोडरमा में किसी ट्रेन पर चढ़ गए थे। वह वहां से गयाजी के अलग-अलग स्टेशनों पर उतर गए और गांव में ही भटक रहे थे।

यह भी पढ़े : सेना के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गयाजी, श्मशान घाट पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर के साथ बेटे ने दी मुखाग्नि…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...