रांची: जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम को लेकर जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार झा और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारयों का जायजा लिया भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में कार्यक्रम की तैयारयों को लेकर निरीक्षण भी किया।
प्रधानमंत्री के संभावित उलिहातु दौरे से पूर्व तैयारियां जोरों पर जारी है।जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार झा और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया, भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निरीक्षण भी किया।


