पटना: बिहार में 1982 के बाद पहली बार जनवरी 2025 में उप राष्ट्रपति, लोकसभा के अध्यक्ष समेत राज्य भर के सभी विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति, उपसभापति का महाजुटान होने जा रहा है। इसकी तैयारी में बिहार सरकार एवं भवन निर्माण विभाग अभी से जुट गई है। सम्मलेन में करीब 150 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। राजधानी पटना में आगामी 20 जनवरी से 23 जनवरी 2025 तक 85वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मलेन आयोजित की जा रही है।
सम्मलेन में उप राष्ट्रपति और लोकसभा के अध्यक्ष के साथ ही सभी विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति और उप सभापति शामिल होंगे। सभी के आवासन के लिए पटना के सभी बड़े होटलों को अभी से चार दिनों के लिए बुक कर लिया गया है। इसके साथ ही भवन निर्माण विभाग उप राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष के लिए अलग अलग चैंबर बनाने में जुट गया है। विधान परिषद स्थित सभापति के कक्ष में उप राष्ट्रपति का कक्ष बनाया जायेगा जबकि विधानसभा में स्थित अध्यक्ष के कक्ष में लोकसभा अध्यक्ष के लिए कक्ष बनाया जायेगा।
सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए अभी से पूरी प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। भवन निर्माण विभाग भी नवीनीकरण के काम में जुट गया है वहीं सम्मलेन के सफल आयोजन के बिहार प्रशासनिक सेवा के 150 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति विधानसभा में की गई है। बता दें कि वर्ष 1982 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष राधानंदन झा के कार्यकाल में यह सम्मेलन बिहार में किया गया था जिसके बाद अब सीधे 2025 में किया जा रहा है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Darbhanga AIIMS के शिलान्यास के साथ ही पीएम मोदी झंझारपुर लौकहा रेलखंड पर रेल परिचालन को भी दिखाएंगे हरी झंडी
Patna Patna Patna Patna


