बेगूसराय: बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने पीछा कर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा गांव की है जहां युवक गोलू की अपराधियों ने बाजार से लौटते वक्त गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी दादी के श्राद्धकर्म के लिए कुछ सामान खरीदने के लिए तेघड़ा बाजार गया था। बाजार से लौटते वक्त 5 की संख्या में अपराधियों ने पहले उसका पीछा किया और फिर गांव के समीप उसे गोली मार दी।
आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उसे अस्पताल पहुँचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के पास किसी बदमाश का हथियार के साथ वीडियो था जिसकी भनक बदमाशों को लग गई थी और उन्होंने ही युवक की हत्या की। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी पुलिस अधिकारियों ने नहीं की है। मामले में तेघड़ा के डीएसपी डॉ रविन्द्र मोहन प्रसाद ने बताया कि फ़िलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Banka में युवाओं को मिल रहा रोजगार, 14 बड़ी कंपनियों ने…
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Weapon Weapon Weapon
Weapon
Highlights


