प्रभारी प्रिंसिपल व अध्यक्ष पर लगा स्कूल से पैसे का गबन करने का आरोप

गयाजी : गयाजी शहर के गया क्लब के समीप एक निजी भवन में प्लस-2 उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल मारूफगंज के सचिव डॉ. एम खान ने प्रेसवार्ता कर स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल मोजाहिदा हक, अध्यक्ष तमीम मुद्दीन हमल और इकबाल रसूल पर स्कूल के राशि का गबन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेसवार्ता कर स्कूल के राशि 10 से 12 लाख रुपए गबन करने का आरोप लगाया है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2016-17, 2022-23, 2023-24 और 2025 में साइकिल पोशाक की राशि, बिल्डिंग का फंड, पोशाक एवं स्कॉलरशिप, स्कूल के कंप्यूटर टीचर की सैलरी में गोल-माल एवं घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल के नाम से बैंक में खुला खाता में राशि नहीं जमा करके उलट-पलट कर राशि का गबन कर लिया गया और 31 मई 2025 को रिटायरमेंट भी हो गई।

Goal 3 22Scope News

2014 से 17 तक की बिल्डिंग फंड का रजिस्टर जानबूझकर बदल गया – सचिव डॉ. एम खान 

सचिव डॉ. एम खान ने बताया कि 2014 से 17 तक की बिल्डिंग फंड का रजिस्टर जानबूझकर बदल गया। जांच के क्रम में पाया गया कि 2014 से 17 तक की बिल्डिंग फंड का रजिस्टर तत्कालीन सचिव डॉ. मजहरूल खान के आदेश पर बदल गया है। स्कूल प्रभारी प्रिंसिपल के द्वारा स्कूल के पैसे का दुरुपयोग किया गया है। जांच में यह भी पाया गया है कि विद्यालय का ऑडिट अलग-अलग वृत्तीय वर्षों में कराया गया है। इसकी शिकायत हमने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम में किया है। गया व्यवहार न्यायालय में भी मामला को लेकर गये है, जहां पर अभी मामला लंबित है। उन्होंने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से मांग किए है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच किया जाए और स्कूल के पैसे का जो गबन किया गया है इसका खुलासा हो सके।

यह भी पढ़े : जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए में लगी आग, यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी…

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...