गया में STUDENT का शव रेलवे ट्रैक के समीप से बरामद, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया….

गया: गया में एक छात्र का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। घटना गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र की जहां एक पांचवीं कक्षा के छात्र का शव मनैनी रेल ट्रैक के पास मिला। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मामले में परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह मृतक छात्र स्कूल बस से पढ़ने के लिए स्कूल गया था। छुट्टी के बाद जब वह स्कूल से वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने पर स्कूल प्रबंधन ने कहा कि बच्चा स्कूल में नहीं है। इसके बाद परिजनों ने इधर उधर खोजना शुरू किया और खोजबीन के दौरान मृतक का शव स्कूल से 5 किलोमीटर दूर मनैनी रेलवे ट्रैक के पास मिला।

परिजनों ने कहा कि छात्र के शरीर पर कई जख्म का निशान भी मिला है। परिजनों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने छात्र के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। फ़िलहाल स्कूल के निदेशक पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और वजीरगंज थाना में मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- सुपौल में SMACK के साथ एक गिरफ्तार, शक के आधार पर ग्रामीणों ने पकड़ कर किया था पुलिस के हवाले

STUDENT STUDENT STUDENT STUDENT

STUDENT

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...