मोतिहारी : सूबे में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराबी के लिए सरकार ने सख्त कानून बना रखा है वाबजूद इसके बेवड़े शराब पीने से बाज नहीं आते है। मोतिहारी में सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक भी शराब पीने से बाज नही आ रहे हैं। मामला मोतिहारी के घोड़ासहन प्रखंड के चंपापुर कोइरिया का है जहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश सिंह छात्रों को तो सदाचार की पाठ पढ़ाते है पर खुद दारू पीते है।
आपको बता दें कि बच्चों के बेहतर भविष्य का जिम्मा संभालने वाले प्रधानाध्यापक राजेश सिंह को नशे के हालात में उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद प्रधानाध्यापक खुद को निर्दोष बता रहे है पर मेडिकल की जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
राजीव रंजन की रिपोर्ट


