रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल/ न्यूज 22स्कोप
धनबादः पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में धनबाद जेल में 6 साल से बंद झरिया से पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह इन दिनों बीमार चल रहे हैं। धनबाद कोर्ट ने बेहतर इलाज के लिए जेल प्रबंधन को पिछले दिनों फटकार लगाई थी। जिसके बाद सोमवार को उन्हें धनबाद के एक निजी जांच घर में अल्ट्रासाउंड और एमआरआई के लिए लाया गया। जांच के बाद भेजा गया SNMMCH।
पत्नी ने कहा एमआरआई ठीक से नहीं हुई
वहीं मीडिया से बात करते हुए उनकी पत्नी एवं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि आज भी उनका एमआरआई ठीक से नहीं हो पाया। उनकी शारीरिक स्थिति एवं तबियत बिगड़ने लगी, तो उन्हें एमआरआई मशीन से बाहर निकाल दिया गया।रागिनी ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि उनके पति का बेहतर तरीके से इलाज हो, इसलिए इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है। उन्हें जानबूझकर अपने खर्च पर इलाज के लिए राज्य से बाहर नहीं भेजा जा रहा है।
Highlights







