रघुवर दास को फिर से भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों मे जगहा मिली

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय कमिटी में झारखंड प्रदेश की स्थिति मजबूत हुई है। झारखंड के प्रभारी और सांसद, राज्यसभा के मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भी राष्ट्रीय कमिटी में जगह मिली हैं, जिन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पूर्व झारखंड के सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को फिर से भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची में स्थान दिया गया है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लकड़ा को भी भाजपा की केंद्रीय टीम में शामिल किया गया है, और उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वे पहले पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री थीं।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में एक लेटर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है।

इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शामिल हैं, जिसमें झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, और अन्य नेता शामिल हैं। राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर 8 पार्टी नेताओं को भी जगह मिली है। राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के तौर पर बीएल संतोष रहेंगे और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश होंगे।

रघुवर दास ने भाजपा की राष्ट्रीय समिति में फिर से जगह पाने पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और पुनः भरोसा जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और गृह मंत्री अमित शाह को हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

 

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...