अमित शाह से मिलीं Priyanka Gandhi, वायनाड के लिए मांगा 2221 करोड़ का रिलीफ फंड

डिजीटल डेस्क : अमित शाह से मिलीं Priyanka Gandhi, वायनाड के लिए मांगा 2221 करोड़ का रिलीफ फंड। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में ही कांग्रेस की वायनाड से नई-नई सांसद निर्वाचित हुई Priyanka Gandhi मिलीं।

बीते 30 जुलाई को भारी बारिश के बीच वायनाड में भूस्खलन से हुई तबाही के मद्देनजर Priyanka Gandhi ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जिक्र किया। उसी क्रम में केंद्र से वायनाड के लिए 2221 करोड़ के रिलाफ फंड जारी करने की मांग की।

वायनाड सांसद Priyanka Gandhi ने केंद्र सरकार से प्रभावित इलाके लिए विशेष पैकेज देने का अनुरोध किया।

21 सांसदों संग अमित शाह से मिलने पहुंचीं Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi वाड्रा ने 21 और सांसदों की मौजूदगी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने अमित शाह से वायनाड के लिए जितनी मदद हो सके करने की अपील की।

मुलाकात के बाद Priyanka Gandhi ने कहा कि – ‘बाढ़ और भूस्खलन की वजह से वायनाड को काफी नुकसान हुआ है। लोगों के घर, बिजनेस, स्कूल सब कुछ बह गया है। ऐसे में उन्हें रिलीफ फंड की जरुरत है। वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर हमने ये अमित शाह से मुलाकात की है।

…वहां जो स्थिति है, उससे हमने उन्हें अवगत कराया है। उन्हें बताया है कि वहां क्या-क्या हुआ है और लोग पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। लोगों के पास कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं बचा है’।

संसद में केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर निकलतीं प्रियंका गांधी वाड्रा।
संसद में केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर निकलतीं प्रियंका गांधी वाड्रा।

अमित शाह से Priyanka Gandhi की अपील – राजनीति को परे रहते हुए करें मदद

Priyanka Gandhi ने मीडिया से कहा कि – ‘सभी दलों के सांसदों के साथ मैं गृह मंत्री के पास गई थी। उन्होंने कहा है कि हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं। वायनाड के लिए जो भी मांगें की जा रही है, वो सही है।

…केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हमने अपील की है कि राजनीति को परे रखते हुए वहां लोगों की जितनी मदद की जाए वो करें। हमने उनसे कहा कि प्रधानमंत्री भी वायनाड गए थे। उन्होंने वहां के पीड़ित लोगों से मुलाकात की थी।

…अब उन लोगों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री आए थे तो जरूर कुछ मदद मिलेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने हमें सकारात्मक भरोसा दिया है’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!