जाति आधारित गणना सफल बनाने के लिए JDU कार्यालय में कार्यक्रम

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जाति आधारित गणना को सफल बनाने के लिए जदयू कार्यालय में आज कार्यक्रम रखा गया। जहां जदयू कार्यालय में बिहार के कई जिलों से जदयू कार्यकर्ता पहुंचे। इस कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री संजय कुमार झा और मंत्री जमा खान भी पहुंचे हैं। जदयू के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जाति आधारित गणना 100 फीसदी सही हुआ है और इसे पूरे बिहार में विकास हुआ है। उन्होंने भाजपा पर जोरदार निशान साधा। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बिहार के राजनीति में डेंगू और मलेरिया भी बताया है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हम जातीय गणना के लिए अभिनंदन करते हैं। बीजेपी ने जातीय गणना को रोकने के लिए चक्रव्यू रचा। नीतीश कुमार ने चक्रव्यू को तोड़कर जातीय गणना कराई। केंद्र सरकार ने जातीय गणना को नकार दिया। जातीय गणना के आधार पर योजनाओं को बनाया जाएगा।

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री संजय ने कहा कि पहली बार नीतीश कुमार ने जातीय गणना करवाया। जातीय गणना की पूरे देश में चर्चा हो रही है। पूरे देश में जातीय गणना की मांग हो रही है। सभी पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी हारने वाली है। नीतीश कुमार जब दिल्ली जाएंगे तो पूरे देश में जातीय गणना होगी।

कार्यकर्ताओं ने साफतौर पर कहा है कि नीतीश कुमार अब देश के केंद्र की राजनीति करेंगे। अगर वह जमीन के नीचे जाते हैं तो बिहार की पूरी जनता उनके साथ जमीन के नीचे जाने के लिए भी तैयार है। जाति आधारित गणना से सब का विकास हुआ है और कहीं ना कहीं विपक्ष में जो लोग हैं वह सिर्फ बेकार में नीतीश कुमार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जदयू के लोगों ने कहा कि अगर विपक्ष को इतनी चिंता है तो पूरे देश में जाति आधारित गणना करा लें। लोगों लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार में सही जाति आधारित गणना करवाया जिसे बिहार का विकास भी हो रहा है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 

Share with family and friends: