Commercial Advertisment

Deoghar Murder : नाला बना मौत का कारण! पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, गांव में तनाव…

Deoghar Murder : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पत्थर चपटी गांव में मामूली दिखने वाला विवाद एक बड़ी घटना में बदल गया। सड़क पर पानी निकासी को लेकर हुए झगड़े ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। लोगों ने पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- जल-जंगल-जमीन हमारी पहचान, CM Hemant Soren का प्रकृति प्रेम फिर आया सामने… 

Deoghar Murder : पानी निकासी को लेकर कई दिनों से चल रहा था विवाद

मृतक की पहचान गांव के ही मोहम्मद मियां के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र नौशाद अंसारी ने बताया कि गांव के ही समसुद्दीन अंसारी, सलीम अंसारी और बहरूदीन अंसारी से पानी निकासी को लेकर बीते तीन दिनों से बहस चल रही थी। इसको लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था।

ये भी पढ़ें- Breaking : फिर फंस गए आईएएस विनय कुमार चौबे, हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी ने बनाया आरोपी… 

Deoghar Murder : घर से निकलते ही लोगों ने धावा बोल दिया

आज जब मोहम्मद मियां अकेले घर से करीब 50 मीटर दूर निकले, तो तीनों आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और लात-घूंसे से बेरहमी से पीट डाला। नौशाद ने बताया कि घटना के वक्त परिजन खाना खा रहे थे। जैसे ही उन्हें मारपीट की खबर मिली, वे दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां मोहम्मद मियां बेसुध हालत में जमीन पर पड़े हुए थे।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : फाइव स्टार होटल में जुए के बड़े रैकेट का पर्दाफाश,10 जुआरी धराए… 

आनन-फानन में उन्हें घर लाकर पानी पिलाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर मोहनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Accident : सड़क बनी खून का दरिया! बेकाबू कार ने बाइक समेत कार को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत… 

Sahibganj Murder : श्यामपुर गांव में खौफनाक वारदात, घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या… 

Ranchi Murder : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बवाल के बाद इलाके में तनाव… 

Breaking : पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर में ढेर, हथियार छीनकर भागने में… 

Palamu Accident : नशे में धुत चालक ने मचाया तांडव, मेला घूमने आए परिवार को रौंदा, कई घायल… 

Hazaribagh में भूस्खलन का खतरा! बभनबे पहाड़ का हिस्सा खिसका, ग्रामीणों में दहशत 

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...