BPSC परीक्षा प्रश्न पत्र लीक का विरोध, AISF बेगूसराय ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

बेगूसराय : एक तरफ शिक्षा को गर्त में भेजने वाली नई शिक्षा नीति-2020 को बिहार सरकार ने देश के अंदर थोप दिया। दूसरी ओर लगातार बिहार के अंदर कई महत्वपूर्ण परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो रहा है। इससे साफ जाहिर है बिहार के शिक्षा का भविष्य पूरी तरह से खतरे में है। शिक्षा को बचाने और शिक्षा विरोधी सरकार से निपटने के लिए बिहार के छात्रों को गोल बंद होना पड़ेगा। एआईएसएफ बेगूसराय के द्वारा बिहार सरकार के पुतला धन के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा।

श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बेगूसराय जिला परिषद के बैनर तले बिहार सरकार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि जब-जब पलटू चाचा नीतीश कुमार पलट कर भाजपा के गोद में गये तब-तब बिहार के शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने के लिए साजिश के तहत प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक किया जाता है। ताकी तंग आकर बच्चे पढ़ना छोड़ दें और बिहार रोजगार से वंचित हो जाए।

उन्होंने कहा की आखिर कब तक बिहार के प्रतिभागी छात्रों को प्रश्न पत्र लीक का दंस झेलना पड़ेगा और रोजगार से वंचित रहना पड़ेगा इसका जवाब हमारा संगठन बिहार सरकार से करता है। उन्होंने कहा कि जब जब डबल इंजन की सरकार बनी है तब तब बिहार के छात्र नौजवानों के साथ अन्याय हुआ है। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए एआईएसएफ के जिला मंत्री सत्यम भारद्वाज और जिला उपाध्यक्ष बसंत ने कहा कि एक तरफ गरीब मां बाप अपना पेट काटकर अपने बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए बाहर भेजते हैं। सालों साल तैयारी करने के बाद सीमित वैकेंसी निकलता है। जब प्रतियोगिता परीक्षा में बैठता है तो पता चलता है कि प्रश्न पत्र लीक हो गया। इस तरह के घीनौने काम बिहार और केंद्र सरकार के द्वारा साजिश के तहत प्रतिभावान छात्रों के भविष्य और उनके प्रतिभा का गला घोट जाता है। जिसे हमारा संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा और आने वाले दिनों में पूरे बिहार के छात्रों को गोलबंद करके आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा।

यह भी देखें :

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बेगूसराय जिला परिषद के बैनर तले अपने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत नगर मंत्री विपिन कुमार और महिला कॉलेज छात्रा नेत्री खुशी झा के नेतृत्व में बीएससी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक के विरोध में बिहार सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान छात्र-छात्रा पटना डीएम कि बर्खास्त की मांग कर रहे थे। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान एआईएसएफ बेगूसराय जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार, सन्नी कुमारी, नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, सनी कुमारी, चांदनी कुमारी, नेहा कुमारी, उजाला प्रवीण, ज्योति कुमारी, सरिता कुमारी, पूजा कुमारी, अंबिका कुमारी, अंकित, विकास, विपिन, गौतम और रणवीर कुमार इत्यादि थे।

यह भी पढ़े : BPSC Exam: हंगामे ने ली केन्द्राधीक्षक की जान, डीएम ने यूं ही नहीं चलाया था थप्पड़…

अजय सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img