लंबी दूरी तक ट्रेनों के परिचालन की मांग को लेकर दर्जनों संगठनों की ओर से धरना प्रदर्शन

सुपौल : 24 गैर राजनीतिक सामाजिक संगठनों द्वारा आज यानी गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन किया। सुपौल व्यापार संघ के बैनर तले एकत्रित होकर एक स्वर में सुपौल जिले से लंबी दूरी की ट्रैन के परिचालन के लिए हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नगर परिषद के सड़कों पर उतरकर रेल प्रशासन एवं रेलवे मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी किया। नगर भ्रमण के बाद प्रदर्शनकारियों की रैली सुपौल रेलवे स्टेशन परिसर में विशाल महाधरना कार्यक्रम में परिवर्तित हो गया।

इस दौरान रॉटरी क्लब सुपौल के अध्यक्ष डॉ. राजाराम गुप्ता ने कहा कि वर्षो से कोसी का यह इलाका सुपौल जिला रेल सुविधा के मामले में आज भी काफी पिछड़ा हुआ है। पड़ोस के जिले से जहां लंबी दूरी की ट्रैन चला करती हैं। वहीं आज भी सुपौल जिले से लंबी दूरी की एक भी ट्रेन नही चलती है। हमारी मांग रेल प्रशासन एवं रेलवे मंत्रालय से है कि सुपौल जिले से पटना, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता एवं अन्य महानगरों के लिए जल्द रेल परिचालन शुरू किया जाए।

कार्यक्रम में सुपौल चेंबर्स ऑफ कॉमर्स, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, रॉटरी क्लब सुपौल, जिला विधिक संघ, इंडियन मेडिकल एसोसियेसन, लायंस क्लब, राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति, जय कलवार समाज, केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसियेशन, जिला तेलिक साहू समाज, मारवाड़ी युवा मंच, कोसी जिला एथलेटिक्स संघ, श्री श्याम परिवार और कोसी प्रहरी सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

अजय सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...