मोकामा में सीओ के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने हल्लाबोल

मोकामा : मोकामा प्रखंड के औन्टा गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सीओ के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने हल्लाबोल दिया। प्रखंड प्रमुख भवेंद्र सिंह और जिला पार्षद ने सीओ की कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। पटना जिला के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा और डीडीसी तनय सुलतानिया समेत सभी अधिकारियों का स्वागत किया गया। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गयी।लोगों की शिकायतों में टाल क्षेत्र की समस्या के साथ मोकामा सीओ की कार्य शैली को लेकर जिलाधिकारी से खूब शिकायत की गई।

प्रखंड प्रमुख ने सीओ की कार्य शैली पर कटाक्ष किया तो जिला पार्षद ने सीओ पर दलाल के माध्यम से सरकारी कार्य संपादित करने का आरोप लगाते हुए कुव्यवस्था फैलाने की लिखित शिकायत की। जन संवाद कार्यक्रम में सीओ के खिलाफ लोगों का गुस्सा जिलाधिकारी के जाने के बाद भी फूट पड़ा।कुल मिलाकर सीओ के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। साथी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी मुखिया संघ के अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा ने डीएम को अपनी बात रखी।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...