मोकामा में टूटा दबंगों का कहर, मुखिया प्रत्याशी सह ठेकेदार हैं पीड़ित 

मोकामा में टूटा दबंगों का कहर, मुखिया प्रत्याशी सह ठेकेदार हैं पीड़ित 

मोकामा : मोकामा प्रखंड के रामपुर-डूमरा गांव में मुखिया विनीत कुमार के घर पर मुखिया प्रत्याशी सह ठेकेदार राजीव रंजन कुमार पर दबंगों का कहर टूट पड़ा। दबंगों ने राजीव रंजन पर हमला कर हत्या का प्रयास भी किया। दबंगों पर पिस्तौल के बट से पिटाई की आरोप लगाया।

DIARCH Group 22Scope News

मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार छह करोड़ रुपए लेनदेन के विवाद को लेकर रामपुर डुमरा गांव के मुखिया विनीत कुमार के घर पंचायती बुलायी गयी थी। जिसमें विरोधी पक्ष के द्वारा मुखिया प्रत्याशी सह ठेकेदार की की पिटाई की गई। दबंगों ने पिस्टल के बट से भी हमला किया। लगभग आधे घंटे तक जमकर हुई पिटाई के बाद पीड़ित के सुरक्षा गार्ड और ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद सभी हमलावर भाग खड़े हुए। जाते-जाते दबंगों ने पीड़ित से सोने की चेन भी छीन ली। घटना को लेकर पचमहला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मोकामा में खाली पिकअप से लाखों की शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार…

विकास कुमार की रिपोर्ट

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...