Saturday, October 25, 2025
Loading Live TV...

Latest News

बिहारियों के बहाने एनडीए पर हमलावर हुये लालू यादव,घोषणाओं को बताया सफेद झूठ और शर्मनाक

बिहारियों के बहाने एनडीए पर हमलावर हुये लालू यादव,घोषणाओं को बताया सफेद झूठ और शर्मनाक पटना : बिहार आने वाले प्रवासियों के बहाने एक बार फिर लालू प्रसाद यादव मोदी - नीतीश की NDA सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रवासियों द्वारा ट्रेनों में भेंड़ बकरियों की तरह सफर करने पर रेलवे की घोषणा पर सवाल उठाया है।रेलवे की घोषणा को बताया जुमला अपने सोशल मीडिया पोस्ट के बहाने सरकार पर हमला करते हुये लिखा है कि --- झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 𝟏𝟑,𝟏𝟗𝟖 ट्रेनों में से...

Jharkhand Education News: 1200 ज़रूरत-आधारित सहायक प्रोफेसरों की भर्ती रुकी , कॉलेजों में शिक्षकों की कमी

झारखंड के छह सरकारी विवि में 1200 Need-Based Assistant Professors की नियुक्ति पर नौ महीने से रोक, कॉलेजों में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित।Jharkhand Education News रांची: झारखंड के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में 1200 Need-Based Assistant Professors की नियुक्ति प्रक्रिया पर नौ महीने से रोक लगी हुई है। यह रोक उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने फरवरी 2025 में प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद लगाई थी। हालांकि, विभाग ने पूरी प्रक्रिया की जांच कर रिपोर्ट जमा कर दी, लेकिन अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस बीच, आवेदन शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति...

CTET 2025 Notification: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ,132 Cities, 20 Languages

CTET 2025 8 फरवरी को 132 शहरों में आयोजित होगी। पेपर-I और II दोनों होंगे। आवेदन और सूचना बुलेटिन केवल आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से।CTET 2025 Notification: नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2025 का आयोजन 8 फरवरी 2025 को करने की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा देशभर के 132 शहरों में आयोजित होगी और इसमें उम्मीदवारों को 20 भाषाओं में प्रश्न पत्र हल करने का विकल्प मिलेगा। CTET परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं: पेपर-I: प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) के शिक्षकों के लिए। पेपर-II: उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6...

Quad Meeting : PM Modi की क्वाड के नेताओं ने की तारीफ, कहा – हिंद महासागर में भारत की भूमिका अहम

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

डिजीटल डेस्क: Quad MeetingPM Modi की क्वाड के नेताओं ने की तारीफ, कहा – हिंद महासागर में भारत की भूमिका अहम। Quad शिखर सम्मेलन में Quad के नेताओं ने भारतीय PM नरेंद्र Modi की जमकर तारीफ की है।

Quad नेताओं ने कहा कि हिंद महासागर में भारत की भूमिका अहम है। ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हिंद महासागर में महाशक्ति बनकर उभरा है।

साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका को भी भारत के अनुभवों से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट के आयोजन का समर्थन करने की बात कही।

PM Modi बोले – Quad किसी के खिलाफ नहीं है

अमेरिका के डेलावेयर में आयोजित Quad शिखर सम्मेलन में Quad के नेताओं के बीच अपने संबोधन में भारतीय PM नरेंद्र Modi ने कहा कि – ‘Quad किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि यह नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संप्रभुता के के पक्ष में है। स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत हमारी प्राथमिकता है।

हम सभी नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभुता का सम्मान, क्षेत्रीय अखंडता और सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करने के समर्थन में हैं। हमने मिलकर स्वास्थ्य सुरक्षा, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, जलवायु परिवर्तन, क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में कई सकारात्मक और समावेशी पहल की हैं‘।

PM Modi का ऐलान – पूरी दुनिया तनाव और संघर्षों से घिरी हुई, Quad कायम रहेगा

भारतीय PM नरेंद्र Modi  ने कहा कि – ‘Quad के नेता ऐसे समय में यहा इकट्ठा हुए हैं जब पूरी दुनिया तनाव और संघर्षों से घिरी हुई है। ऐसे समय में Quad का अपने लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मिलकर काम करना सबसे अहम है। हमारा संदेश स्पष्ट है कि Quad कायम रहेगा‘।

दरअसल, PM नरेंद्र Modi  का पूरा का पूरा निशाना चीन की तरफ था। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है। वहीं वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ब्रुनेई और ताइवान भी इस पर अपना दावा करते हैं। बता दें कि PM नरेंद्र Modi तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका में हैं।

उनके दौरे का आज दूसरा दिन है। Quad समिट में हिस्सा लेने के बाद PM नरेंद्र Modi न्यूयॉर्क पहुंच गए। वह आज न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद कल वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ द फ्यूचर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

बता दें कि Quad चार देशों का एक समूह है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान शामिल हैं। क्वाड देशों का मकसद समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है। इस संगठन की शुरुआत 2007 में हुई थी मगर 2008 में ऑस्ट्रेलिया के हटने के बाद यह बंद हो गया था।

साल 2017 में इसे फिर से शुरू किया गया था। चीन इस संगठन से चीन चिढ़ता है। Quad का गठन चीन को जवाब देने के लिए ही किया गया है। Quad का काम इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थायित्व को बनाए रखने के लिए नियम आधारित व्यवस्था बनाना, नेविगेशन की स्वाधीनता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करना है।

Related Posts

बिहारियों के बहाने एनडीए पर हमलावर हुये लालू यादव,घोषणाओं को बताया...

बिहारियों के बहाने एनडीए पर हमलावर हुये लालू यादव,घोषणाओं को बताया सफेद झूठ और शर्मनाक पटना : बिहार आने वाले प्रवासियों के बहाने एक बार...

इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वैशाली...

इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वैशाली की सभा में उमड़ी भीड़ के बहाने मोदी - नीतीश से पूछा सवाल पटना...

Jio Financial Services ने लॉन्च की AI-Generated ब्रांड मार्केटिंग फिल्म “Har...

New Delhi: Jio Financial Services Limited (JFSL) ने दिवाली के अवसर पर एक अनोखी ब्रांड मार्केटिंग फिल्म लॉन्च की है। जिसका उद्देश्य मानव संबंधों,...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel