Quad Meeting : PM Modi की क्वाड के नेताओं ने की तारीफ, कहा – हिंद महासागर में भारत की भूमिका अहम

डिजीटल डेस्क: Quad MeetingPM Modi की क्वाड के नेताओं ने की तारीफ, कहा – हिंद महासागर में भारत की भूमिका अहम। Quad शिखर सम्मेलन में Quad के नेताओं ने भारतीय PM नरेंद्र Modi की जमकर तारीफ की है।

Quad नेताओं ने कहा कि हिंद महासागर में भारत की भूमिका अहम है। ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हिंद महासागर में महाशक्ति बनकर उभरा है।

साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका को भी भारत के अनुभवों से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट के आयोजन का समर्थन करने की बात कही।

PM Modi बोले – Quad किसी के खिलाफ नहीं है

अमेरिका के डेलावेयर में आयोजित Quad शिखर सम्मेलन में Quad के नेताओं के बीच अपने संबोधन में भारतीय PM नरेंद्र Modi ने कहा कि – ‘Quad किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि यह नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संप्रभुता के के पक्ष में है। स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत हमारी प्राथमिकता है।

हम सभी नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभुता का सम्मान, क्षेत्रीय अखंडता और सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करने के समर्थन में हैं। हमने मिलकर स्वास्थ्य सुरक्षा, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, जलवायु परिवर्तन, क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में कई सकारात्मक और समावेशी पहल की हैं‘।

PM Modi का ऐलान – पूरी दुनिया तनाव और संघर्षों से घिरी हुई, Quad कायम रहेगा

भारतीय PM नरेंद्र Modi  ने कहा कि – ‘Quad के नेता ऐसे समय में यहा इकट्ठा हुए हैं जब पूरी दुनिया तनाव और संघर्षों से घिरी हुई है। ऐसे समय में Quad का अपने लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मिलकर काम करना सबसे अहम है। हमारा संदेश स्पष्ट है कि Quad कायम रहेगा‘।

दरअसल, PM नरेंद्र Modi  का पूरा का पूरा निशाना चीन की तरफ था। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है। वहीं वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ब्रुनेई और ताइवान भी इस पर अपना दावा करते हैं। बता दें कि PM नरेंद्र Modi तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका में हैं।

उनके दौरे का आज दूसरा दिन है। Quad समिट में हिस्सा लेने के बाद PM नरेंद्र Modi न्यूयॉर्क पहुंच गए। वह आज न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद कल वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ द फ्यूचर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

बता दें कि Quad चार देशों का एक समूह है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान शामिल हैं। क्वाड देशों का मकसद समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है। इस संगठन की शुरुआत 2007 में हुई थी मगर 2008 में ऑस्ट्रेलिया के हटने के बाद यह बंद हो गया था।

साल 2017 में इसे फिर से शुरू किया गया था। चीन इस संगठन से चीन चिढ़ता है। Quad का गठन चीन को जवाब देने के लिए ही किया गया है। Quad का काम इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थायित्व को बनाए रखने के लिए नियम आधारित व्यवस्था बनाना, नेविगेशन की स्वाधीनता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करना है।

Rupi Soren Health: रूपी सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ी, Brain और...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में मंगलवार को फिर उतार-चढ़ाव आया। ब्रेन और किडनी से जुड़ी परेशानी के बाद डॉक्टर...

Jharkhand Para Teacher: 15 हजार पारा शिक्षकों के लिए Assessment Exam,...

झारखंड में करीब 15 हजार पारा शिक्षक तीसरी Assessment Exam में शामिल होंगे। 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन होगा। पास होने...

Jharkhand High Court: नामकुम अंचल के दो अधिकारी गिरफ्तार, दाखिल-खारिज दस्तावेज...

झारखंड हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद ACB ने नामकुम अंचल के तत्कालीन सीआई मनोज कुमार दीक्षित और लिपिक दीपक कुमार को गिरफ्तार किया।Jharkhand...