Advertisment

आंदोलनकारियों की सूची में शिबू सोरेन का नाम नहीं रहने पर बबाल

रांचीः झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के महासचिव पुष्कर महतो ने दिसम गुरु और झारखंड आन्दोलन का बड़ा चेहरा झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन का नाम झारखंड आंदोलनकारियों की सूची में शामिल नहीं किए जाने पर हेमंत सरकार पर जम कर निशाना साधा है.

download 1 22Scope News

पुष्कर महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार झारखंड आन्दोलनकारियों को चिह्नित करने को लेकर गंभीर नहीं है. सरकार ने आंदोलनकारियों की पहचान के लिए चिह्नितिकरण आयोग का गठन तो कर दिया है. आयोग को अब तक 63000 से अधिक आवेदनों की प्राप्ति हुई है, लेकिन अब तक 50,000 से अधिक आन्दोलनकारियों को चिह्नित नहीं किया जा सका. जबकि, आयोग का गठन हुए तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, अब तक एक भी आंदोलनकारी की पहचान नहीं हो पायी है.

पुष्कर महतो ने हेमंत सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 10 नवंबर तक आंदोलनकारियों का चिह्नित नहीं किया गया, पेंशन और नियोजन  का काम पूरा नहीं हुआ तो 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन संपूर्ण झारखंड बंद कराया जाएगा.

झारखंड आंदोलनकारियों ने मशाल जुलूस निकाल कर की सीधी नियुक्ति की मांग

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...