ED स्पेशल कोर्ट में अधिवक्ता राजीव कुमार की पेशी

Ranchi – राजीव कुमार की पेशी – कैश कांड के आरोपी झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की

ज़मानत पर राँची ED की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान ED की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया.

ED के आग्रह को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने

जवाब दाखिल करने के लिए समय देते हुए अगली सुनवाई के लिए 24 सितम्बर की तिथि निर्धारित की है.

इससे पहले कोलकाता से जुड़े एक मामले में अधिवक्ता राजीव कुमार को बेल मिल चुकी है.

शुक्रवार को कोलकाता पुलिस की सुरक्षा में इन्हें राँची ED की स्पेशल कोर्ट में सशरीर पेश किया गया.

राजीव कुमार की पेशी – कैश कांड के आरोपी हैं अधिवक्ता राजीव कुमार

उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट के

अधिवक्ता राजीव कुमार की कोलकाता से गिरफ्तारी हुई थी.

अमित अग्रवाल नामक व्यवसायी ने आरोप लगाया था कि

उनके खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में दाखिल एक जनहित याचिका में राहत पहुंचाने के नाम

पर अधिवक्ता ने रुपये की मांग की थी,

हेयर स्ट्रीट थाने में इसकी शिकायत के बाद अधिवक्ता राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था.

फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं.

यहां बतला दें कि राजीव कुमार को कोलकत्ता पुलिस ने भारी मात्रा में कैश के साथ एक मॉल से गिरफ्तार किया था.

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...