मुकेश सहनी की महागठबंधन में नहीं होगी वापसी- राबड़ी देवी

मुकेश सहनी की महागठबंधन में नहीं होगी वापसी- राबड़ी देवी

पटना : मुकेश सहनी की महागठबंधन में नहीं होगी वापसी- राबड़ी देवी- वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी की महागठबंधन में वापसी नहीं होगी. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है वह महागठबंधन छोड़ कर गए थे हम लोगों ने उन्हें भगाया नहीं था. आज जब बीजेपी के नेता उनके साथ गलत बर्ताव कर रहे हैं तब उन्हें लालू की याद आ रही है. लालू गरीबों के नेता है और नेता रहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि आरजेडी में सहनी समाज के बहुत सारे नेता हैं. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पैसे वाली पार्टी है. जोड़-तोड़ कर राजनीति पैसे के बदौलत करते हैं.

नीतीश के लखनऊ जाने पर राबड़ी देवी ने कसा तंज

साथ ही योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत करने आज लखनऊ जा रहे हैं जिस पर राबड़ी देवी ने तंज कसा है उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार है तो उन्हें जाना ही चाहिए।

महिलाओं की रक्षक नहीं भक्षक है सरकार

वेतन मांग की लेकर आंगनबाड़ी सेविका सड़क पर प्रदर्शन कर रही हैं जिसको लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार को उनका वेतन बढ़ाना चाहिए. नीतीश सरकार महिलाओं की रक्षक नहीं भक्षक है.

रिपोर्ट : प्रणव राज

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...