सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से हुआ बालिका गृह में लड़कियों का शारीरिक शोषण-पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी

Patna– पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गायघाट बालिका गृह मामले में सीधे–सीधे सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सरकार पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया है.

राबड़ी देवी ने कहा है कि बालिका ग़ृह में बच्चियों के साथ शारीरिक शोषण सरकार और प्रशासन की मिलीभगत का नतीजा है. सब कुछ सरकार की शह पर हो रहा है. नीतीश  की सरकार और उनके मंत्री अदालत के आदेश को भी नहीं मानते हैं. मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की तरह इस मामले में भी लीपापोती कर सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी जाएगी.

शारीरिक शोषण का विरोध करने पर दिया जाता था नशे का इन्जेक्शन 

बता दें कि मुज्जफरपुर के बाद अब राजधानी पटना के गायघाट के बालिका गृह में नाबालिग लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है. गायघाट उत्तर रक्षा महिला सुधार गृह में चार साल तक रहने वाली एक लड़की का वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हुआ था, वीडियो में लड़की ने बालिका गृह की अधीक्षक वंदन गुप्ता पर लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराये जाने का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी है.  लड़की का आरोप है कि इस कुकृत्य का विरोध करने पर लड़कियों के साथ मारपीट तक की जाती है. गलत काम के लिए तैयार नहीं होने पर लड़कियों को नशे का इंजेक्शन दिया जाता है.

वंदना गुप्ता के ज्वाइनिंग के बाद बाहरी लोगों को बालिका गृह में बुलाया जाता था,

लड़की का आरोप है कि उत्तर रक्षा महिला सुधार गृह में अधीक्षक के रुप में  वंदना गुप्ता की ज्वाइनिंग के बाद से ही बालिका गृह में बाहरी लोगों को अंदर बुलाया जाने लगा. विरोध करने पर कुछ दिन तक मामला शांत रहा. लेकिन एक बार फिर से लड़कियों से देह व्यापार करवाया जाने लगा, लड़की का आरोप है कि मैडम की पंसद खुबसुरत लड़कियां है.

वीडियो  वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो सरकार की ओर से जांच की बात कही गई. लेकिन बाद में सभी को क्लिन चीट दे दिया गया.

बालिका गृह मामले विभागीय मंत्री समाज मदन सहनी ने कहा है कि  मामले की विभागीय जांच की गयी है, जो सच्चाई होगी वही रिपोर्ट में आएगा. गुरुवार के दिन भी अधिकारियों ने एक बार फिर से बालिका गृह का कर्मियों से पूछताछ किया है.

मुज्जफरपुर बालिका कांड के वक्त भी जदयू के पास था समाज कल्याण विभाग

यहां यह बता दे कि इसके पहले मुज्जफरपुर बालिका कांड के वक्त भी समाज कल्याण विभाग जदयू के पास ही थी, इस बार भी समाज कल्याण विभाग जदयू के पास ही है. देखना दिलचस्प होगा कि मामले की जांच होती है या पूर्व मुख्यमंत्री राड़वी देवी के आरोपों में सत्यता है.

रिपोर्ट- शक्ति

क्या एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की फिराक में हैं जीतन राम मांझी?

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...