पटना : बिहार विधानमंडल में बजट सत्र पर कार्यवाही चल रही है। आज यानी पांच फरवरी का बजट सत्र का तीसरा दिन है। विधानसभा और विधान परिषद में सदन की कार्यवाही चल रही है। विधानसभा में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सदन को संबोधित किया। वहीं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी नीट छात्रा मौत मामले पर अपने नेताओं के साथ परिषद के बाहर प्रदर्शन करते दिखायी दी और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मामले की सही जांच के बजाय लीपापोती की जा रही है – विपक्ष के नेता राबड़ी देवी
बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने नीट छात्रा मौत मामले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में किसी मंत्री का बेटा या खुद कोई मंत्री भी शामिल हो सकता है। राबड़ी ने आरोप लगाया कि मामले की सही जांच के बजाय लीपापोती की जा रही है और केस को सीबीआई को सौंपकर सरकार बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बिहार बजट को भी निराशाजनक बताया और कहा कि बजट में आम जनता के लिए कुछ खास नहीं है। राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि सरकार ने बिहार की जनता को सिर्फ झूठे वादों के सहारे वोट देकर ठगने का काम किया है।

यह भी पढ़े : सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर तेजस्वी यादव ने कहा- जनतंत्र को इन लोगों ने बना दिया है धनतंत्र…
अंशु झा की रिपोर्ट
Highlights


