पटना : बजट सत्र को लेकर बिहार विधानसभा व विधान परिषद में सदन की कार्यवाही चल रही है।
आज की कार्यवाही में भाग लेने के लिए बिहार विधान परिषद में पूर्व सीएम राबड़ी देवी
व विपक्ष के नेता सुनील सिंह पहुंचे।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर विधान परिषद में भी हंगामा देखने को मिला।
बता दें कि नेता पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि केके पाठक सीएम नीतीश कुमार के दुलरुआ हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जैसे पलटी मारते हैं उसी तरह अधिकारी भी हैं।
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights







