पहली बार बड़ी बेटी के लिए प्रचार करने उतरीं राबड़ी, बोलीं- पाटलिपुत्र में भी होगा परिवर्तन

पटना : बिहार के पूर्व सीएम, विधान परिषद में विपक्ष के नेता व राजद सुप्रीमो की पत्नी राबड़ी देवी पहली बार पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के लिए बड़ी बेटी व इस सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार मीसा भारती के लिए प्रचार करने उतरीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जन विरोधी नीतियों, बेरोजगारी और महंगाई से आमजन परेशान हैं। 10 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा ने गरीबों, शोषितों, वंचितों के हक और अधिकार के लिए कोई काम नहीं किया है। जिस कारण लोग मुद्दों के आधार पर परिवर्तन का मन बना चुके हैं। ये बातें आज फुलवारीशरीफ प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान और रोड शो के दौरान राबड़ी देवी ने कहीं।

राबड़ी देवी ने कहा कि देश में परिवर्तन की बयार चल रही है और इस बार पाटलिपुत्र की जनता ने भी परिवर्तन का मन बना लिया है। जिस तरह से लोगों का समर्थन और विश्वास इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल को मिल रहा है उससे भाजपा और एनडीए के खेमे में घबराहट और बेचैनी स्पष्ट रूप से देखी जा रही है। इसी बेचैनी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री सहित बिहार के सभी मंत्री सहित भाजपा और एनडीए के नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। बावजूद इसके तेजस्वी प्रसाद यादव का ये लोग मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। 17 महीने के महागठबंधन सरकार के कार्यों की प्रशंसा हर ओर की जा रही है और लोगों का विश्वास और समर्थन राजद और इंडिया गठबंधन के प्रति मजबूत हुआ है।

GOAL Logo page 0001 21 22Scope News

उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र की जनता डॉक्टर मीसा भारती के साथ खड़ी है। क्योंकि 10 वर्षों में पाटलिपुत्र के संसद ने विकास का कोई कार्य नहीं किया है और नरेंद्र मोदी की तरह सिर्फ जुमलाबाजी और लोगों को भ्रम में रखकर कर धोखा दिया। राबड़ी देवी ने कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर 24 जन वचन को पूरा किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं के खाते में रक्षाबंधन के दिन से एक लाख रुपए दिए जाएंगे। साथ ही नौजवानों को 15 अगस्त से 2024 को एक करोड़ नौकरी दी जाएगी। रसोई गैस 500 और बिजली 200 यूनिट तक मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में योजनाओं को सरजमीन पर उतारा जाएगा और किसानों के आय को दोगुना किया जाएगा।

इस अवसर पर फुलवारीशरीफ के विधायक गोपाल रविदास, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद और राष्ट्रीय जनता दल की नेत्री अभालता फुलवारी शरीफ के प्रखंड अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता भी रोड शो में शामिल थे।
राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज़ अहमद ने बताया कि रोड शो की शुरुआत 70 फीट पकड़ी से की गई और एतवारपुर, यादवचक, कुरथौल, परसा, महुली, बेलदारीचक, बकपुर, बिहुट, शिवनगर, टड़वा, सलारपुर, महुआबाग, धनुकी, धरायचक, निहुरा ,माधोपुर, कुरकुरी, ब्रह्मपुर, करोड़ी चक और हरनीचक होते हुए बल्लमीचक में जाकर समाप्त हुआ।
इन्होंने बताया कि हर गांव में राबड़ी देवी का महिलाओं और हर गांव के लोगों ने फूल माला और पार्टी का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। सभी लोगों ने इस बार पाटलिपुत्र से डॉक्टर मीसा भारती के पक्ष में वोट करने सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय को मजबूती प्रदान करने की बात कही।

यह भी पढ़े : पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी राबड़ी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img