Wednesday, August 20, 2025

Related Posts

राबड़ी का मोदी-शाह पर हमला, कहा- किसको उठा लेगा, किसको मरवा देगा, कोई ठिकाना नहीं

पटना : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जबरदस्त हमला किया। इसको लेकर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश में कितना मोदी आएंगे कितना मोदी चले जाएंगे। पूरा देश का लोग उनके मुट्ठी में है क्या। उन्होंने कहा कि रोजगार नहीं देंगे और महंगाई नहीं रोकेंगे। करारा जवाब इन लोगों को बिहार की जनता देगी। उनके कहने से मोदी आ जाएगा, लोग उन्हीं के मुट्ठी में है।

राबड़ी देवी ने कहा कि देश में लड़ाई झगड़ा हो रहा है, कश्मीर में मर्डर हो रहा है। कश्मीर में चुनाव क्यों नहीं करा रहे हैं। हिम्मत है तो जम्मू कश्मीर में चुनाव कराए। डर के मारे चुनाव नहीं करा रहे हैं। मणिपुर में घटना हो रहा है क्यों नहीं रोक रहे हैं। बिहार और देश की जनता इनको बताएगी।

अमित शाह के तेल और पानी वाले बयान पर राबड़ी देवी ने कहा कि वह खुद बनिया है। तेल पानी मिलाते हैं, खुद व्यापारी हैं। नरेंद्र मोदी को इंडिया कहने में शर्म आ रहा है। हमलोग सभी इंडिया के हैं। भारत देश हमारा है। कहीं भी विदेश में जाइए तो लोग कहते हैं इंडिया से आए हैं। क्या उनको शर्म हो रहा है। इंडिया नाम रखा गया तो शर्म लग रहा है। इंडिया गठबंधन को घमंडियां बोलने पर उन्होंने कहा कि खुद घमंडी है। राबड़ी ने कहा कि किसको उठा लेगा, किसको मरवा देगा, कोई ठिकाना नहीं। इन लोग क्या कर देगा, दुनिया जानता है। किसके साथ क्या घटना करता है ई लोग सब जानता है।

आफताब आलम की रिपोर्ट

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe