रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल

रांची: रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब वे कार्यभार संभालेंगें, इसको लेकर राष्ट्रपति ‘भवन द्वारा बुधवार को बयान जारी किया गया है।

ओडिशा  के अलावा त्रिपुरा के लिए भी नये राज्यपाल के नाम की घोषण करते हुए इंद्रसेन रेड्डी नल्लू के नाम का एलान किया गया है।

इन नियुक्तियों को लेकर राष्ट्रपति भवन के द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है।

रघुवर दास लगभग चार दशाकों से झारखंड के राजनीत में सक्रिय है। झारखंड के पहले श्रम मंत्री के तौर पर रघुवर दास को ही नियुक्त किया गया था,राज्य गठन के बाद उन्होंने कई और मंत्री पद पर काम किया है।

भाजपा और झामुमो गठबंधन सरकार में वह उपमुख्यमंत्री भी बने। श्री दास झारखंड में पांच साल का अपना कार्यकाल पुरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने।

इसके अलावा श्री दास झारखंड भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके है। अभी वहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका निभा रहें थे।

श्री दास के ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर बाबूलाल मरांडी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि श्री दास के अनुभवों का लाभ आडिशा की जनता को मिलेगा।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img