रघुवर दास आज लेंगे भाजपा की सदस्यता

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की सदस्यता लेंगे। ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद अब वह एक बार फिर से मुख्यधारा की राजनीति में कदम रखेंगे। रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर एक बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

राज्यपाल रहते हुए कोई भी व्यक्ति राजनीतिक दल का सदस्य नहीं रह सकता है, इस कारण रघुवर दास ने राज्यपाल बनने से पहले भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अब वह पार्टी में शामिल होकर फिर से सक्रिय राजनीति में लौटेंगे। उनके इस निर्णय से उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

शुक्रवार को रघुवर दास अपने रांची के धुर्वा स्थित आवास से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह भाजपा के दिग्गज नेता स्व. कैलाशपति मिश्र और दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

उनके पार्टी में लौटने की खबर से रांची में उनके समर्थकों ने कई बैनर- पोस्टर लगाए हैं। कार्यक्रम के दौरान रघुवर दास गाजे-बाजे के साथ प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और इस मौके पर कार्यकर्ता आतिशबाजी भी करेंगे, ऐसा भाजपा नेता संजय जायसवाल ने बताया।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...