
भागलपुर: भागलपुर लोकसभा चुनाव का पहला चरण का मतदान बिहार के चार लोकसभा सीटों पर हो चुका है। अब दूसरे चरण में भागलपुर में 26 अप्रैल को मतदान होना है जिसको लेकर एक से एक दिग्गज राजनेता अपनी पार्टी और पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आ रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में जनसभा की। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बात करते हैं 40 सीटें जीतेंगे, इतनी सीटें जीतेंगे, उतनी सीटें जीतेंगे, लेकिन मैं कहता हूं एनडीए को 150 से ज्यादा सीट नहीं मिलेगा।
राहुल गांधी ने आगे यह भी कहा कि हमारी सरकार बनने वाली है। हमारी सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे। देश को दो तरह के शहीद बिल्कुल भी नहीं चाहिए, हमारी पार्टी इसकी इजाजत नहीं देती। उन्होंने भागलपुरके लोगों से अजीत शर्मा को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पूरे बिहार को बेरोजगार की फैक्ट्री बना दिया है। ग्रेजुएट डिप्लोमा होल्डर युवा दर-बदर की ठोकरे खा रहे हैं। यह कहीं से सही नहीं है।
जनता सब कुछ देख रही है, इस बार जनता मोदी सरकार को पूर्ण रूपेण मुंह तोड़ जवाब देगी। नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उनकी योजनाओं पर भी राहुल गाँधी ने कटाक्ष किया। बता दें कि भागलपुर में अजीत शर्मा का मुकाबला मुख्य रूप से जदयू प्रत्याशी अजय मंडल से है। इंडिया गठबंधन के नेता पहले फेज में हुए मतदान को लेकर बिहार के चारों सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित बता रहे हैं। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी एवं पूर्णिया से बीमा भारती के अलावे भागलपुर के इंडिया गठबंधन के घटक दल के दर्जनों नेता, कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- JDU-BJP पर हमलावर रहे तेजस्वी, कहा ‘लालटेन से नहीं तो क्या फूल से मोबाइल होगा चार्ज?’
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
BHAGALPUR
BHAGALPUR
BHAGALPUR
BHAGALPUR
BHAGALPUR
Highlights




