पूर्णिया में गरजे CM नीतीश, कहा नरेंद्र मोदी की सरकार में बिहार का होगा तेजी से विकास

पूर्णिया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जहां बांका और भागलपुर में जनसभा को संबोधित किया तो आज वे कटिहार और पूर्णियां में जनसभा को संबोधित किया। पूर्णिया के बनमनखी के सुमरित हाई स्कूल के मैदान में सीएम नीतीश ने जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के पक्ष में वोट मांगा।

सभा में नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बीमा भारती पर जम कर बरसे और कहा कि मैंने उन्हें विधायक बनाया, कैबिनेट में शामिल किया और मेरे सामने ही जिद पर अड़ गई थी कि मुझे फिर से मंत्री बनाइये। जब हमने मना कर दिया तो फिर सब कुछ भूल गई और दूसरे गठबंधन में चली गई। इस दौरान नीतीश कुमार लालू राबड़ी पर कटाक्ष करने से नहीं चूके और कहा कि उन्होंने बिहार पर वर्षों राज किया और बिहार को अंधेरे में धकेल दिया। उन्होंने बिहार में जंगलराज स्थापित कर दिया था जिसमें हत्या, लूट, अपहरण आम बात थी।

बिना नाम लिए नीतीश ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि हम सब काम देख रहे थे। लेकिन थोड़ा सा फ्री छोड़ दिए तो तुरंत इधर से उधर करने लगा तब हमें अलग होना पड़ा। सीएम नीतीश ने बिहार में अपने काम को भी गिनाया और कहा कि हमने लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया तो आज बिहार में प्रजनन दर राष्ट्रीय प्रजनन दर से भी कम है। हमने लड़कियों को साइकिल उपलब्ध कराया तो लड़की और आगे बढ़ी।

सीएम नीतीश ने कहा कि आप पूर्णिया से संतोष कुशवाहा को जिताइये, प्रधानमंत्री नरेंद्र दो बार प्रधानमंत्री रहे और तीसरी बार फिर से उन्हें प्रधानमंत्री बनाइये इससे बिहार का और भी अधिक विकास होगा। हमारा टारगेट है कि बिहार में 40 और देश भर में 400 से ज्यादा सीट जीतेंगे। अभी भी जहां जो कमी है सब पूरा होगा।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

मुंगेर में JDU प्रत्याशी ललन सिंह ने दाखिल किया नामांकन, दोनों डिप्टी सीएम ने कहा ‘जीत रहे 40 सीट’

CM

CM
CM
CM

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...