6 अगस्त को चाईबासा कोर्ट में राहुल गांधी होंगे हाजिर, यह है मामला

रांची. कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 अगस्त को चाईबासा कोर्ट में सशरीर हाजिर होंगे। गांधी के अधिवक्ता ने 6 अगस्त को कांग्रेस नेता के कोर्ट में उपस्थित होने की जानकारी दी है। अब 6 अगस्त तक गांधी की गिरफ्तारी नहीं होगी।

झारखंड हाईकोर्ट का खटखटाया था दरवाजा

दरअसल, अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी के मामले में चाईबासा कोर्ट के फैसले के खिलाफ कांग्रेस नेता गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट में गांधी की ओर से क्वैशिंग याचिका दायर की गई थी। यह जानकारी गांधी के अधिवक्ता दीपंकर रॉय ने दी थी।

राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

दरअसल, चाईबासा कोर्ट ने कांग्रेस नेता को मामले में सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था। इसको लेकर चाईबासा कोर्ट ने गांधी के खिलाफ ननबेलेबल वारंट जारी किया था। चाईबासा कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 26 जून को होनी है। इससे पहले गांधी के वकील मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे थे।

Somnath Yatra: श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बोले यह जीवन...

सोमनाथ यात्रा पर पहुंचे 1,150 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने यात्रा को अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।Somnath...

Bankipur By Election: मंत्री श्रवण कुमार ने NDA उम्मीदवार नीरज कुमार...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और जनता...

बिहार में Rural Development की नई Digital System लॉन्च, घर बैठे...

बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी के लिए सीआरएसएमएफटीएस पोर्टल लॉन्च किया है। अब व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन के जरिए शिकायत...