ED डायरेक्टर बन DM को कॉल करने वाला पटना से गिरफ्तार

आरा : आरा में फर्जी ईडी निदेशक बनकर डीएम को फोन करने का मामला सामने आया। जालसाज ने खुद को दिल्ली का अधिकारी बताकर कॉल किया। इससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। पुलिस ने आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान अभिषेक भोपल्का उर्फ अभिषेक अग्रवाल के रूप में हुई। वह बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2.61 लाख रुपए नकद जब्त किए।

घटना में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद हुआ है

इसके अलावा घटना में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद पटना में छापेमारी कर गिरफ्तारी हुई। आरोपी पहले भी कई बार बड़े अधिकारियों को फोन कर चुका है।

Ara Arr 1 22Scope News

2022 में खुद को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बताकर DGP को किया था फोन

आपको बता दें कि 2022 में खुद को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बताकर डीजीपी को फोन किया था। उस मामले में भी वह जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य मामलों की जांच कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

Ara Arr 2 22Scope News

यह भी पढ़े : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी, रिश्वत लेते निगरानी विभाग के हत्थे चढ़े एडिशनल SHO

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...