सासाराम : सासाराम में राहुल गांधी के पुतला फूंकने को लेकर भाजपा के दो पूर्व विधायक आमने-सामने हो गए। अंततः पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद आधा जला हुआ पुतला लेकर भाग चले। इस दौरान सार्वजनिक रूप स्थल पर भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने रामेश्वर प्रसाद चौरसिया को काफी खड़ी खोटी सुनाई। सासाराम से पांच बार के विधायक रह चुके जवाहर प्रसाद के तेवर को देखकर सभी दंग रह गए।

रामेश्वर चौरसिया न्यू एरिया मोड़ पर राहुल गांधी का पुतला फूंक रहे थे
मामला यह है कि भाजपा के पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद चौरसिया न्यू एरिया मोड़ पर राहुल गांधी का पुतला फूंक रहे थे। अभी पुतला में आग लगाया ही गया था कि सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद वहां पहुंच गए। पुतला को कांग्रेस कार्यालय के गेट पर फूकने की बात करने लगे और जलती हुई पुतला को लेकर कांग्रेस कार्यालय की ओर भागे और कांग्रेस कार्यालय पर जाकर पुतला को दहन किया। इस दौरान नोखा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया व सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद आमने-सामने हो गए। अंतत: रामेश्वर चौरसिया के द्वारा फूंके जा रहे हैं पुतले को लेकर जवाहर प्रसाद भाग खड़े हुए और उसे कांग्रेस कार्यालय के सामने जाकर फूंक दिया।
यह भी देखें :
चेनारी के BJP के वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम भी मौजूद रहे
आपको बता दें कि बड़ी बात है कि इस दौरान चेनारी के भाजपा के वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम भी मौजूद रहे। अंततः मुरारी प्रसाद गौतम एवं रामेश्वर चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए और कांग्रेस कार्यालय के गेट पर आकर राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर दी गई गाली के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता काफी उग्र है। इसको लेकर इन लोगों ने कांग्रेस के कार्यालय के गेट पर जाकर राहुल का पुतला फूंक दिया।
यह भी पढ़े : पटना की सड़कों पर BJP व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ‘लठ युद्ध’
सलाउद्दीन की रिपोर्ट
Highlights


