राहुल की वोटर अधिकार यात्रा पहुंची सिवान, राहुल-तेजस्वी ने लोगों से की खास अपील…

सिवान: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा सिवान पहुंची। सिवान के बबुनिया मोड़ पर राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित जनसभा आयोजित की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल-तेजस्वी ने केंद्र और बिहार की सरकार पर जम कर हमला किया। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे।

उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग आज अपने आप को सबसे अधिक ताकतवर समझते हैं लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि जनता की ताकत सबसे बड़ी है। जब जनता जागरु होती है तो फिर कोई ताकत उनका हक नहीं छीन सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वोट के अधिकार की रक्षा के लिए सतर्क और एकजुट रहें।

यह भी पढ़ें – PM के विकास कार्यों से विपक्ष घबराया हुआ है, केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा…

वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की सरकार को नकलची करार देते हुए कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार जनता से किये गए वादों की नकल तो करती है लेकिन उन्हें जमीन पर नहीं उतार पाती है। राज्य की सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन आज भी युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। तेजस्वी ने लोगों से अपील की कि बदलाव की इस लड़ाई में आगे आयें और एक नई मजबूत और जनता के हक की सरकार बनने में सहयोग करें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नवादा में भाजयुमो ने फूंका राहुल-तेजस्वी का पुतला, नेताओं ने कहा…

सिवान से कुमार रवि की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Private School की फीस वृद्धि, री एडमिशन या बस शुल्क में...

Ranchi: रांची में आज उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में Private School की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीबीएसई, आईसीएसई...

बाबा साहेब की राह पर बिहार, मंत्री लखेंद्र ने SC/ST छात्रों...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा आज 'डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र शिक्षा समागम' का आयोजन बापू सभागार पटना में मंत्री...

Maithan PHD का प्यूरीफाइंग वाटर प्लांट हुआ ध्वस्त, 50 हजार से...

Dhanbad: Maithan में बने पेयजल विभाग का वाटर प्यूरीफाइंग प्लांट ध्वस्त हो गया है। जिससे 5 पंचायत के 50 हजार से अधिक की आबादी...

मुख्यमंत्री ने पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, तेजी...

सारण : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सारण जिला के बकरपुर-मानिकपुर सड़क पर रूककर पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खंड का निरीक्षण...

रक्तदान महादान के उद्देश्य से Hazaribagh यूथ विंग का मेगा रक्तदान...

Hazaribagh: रक्तदान महादान इसे हजारीबाग वासियों ने साबित कर दिखाया है. यूथ विंग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img