पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा आज ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र शिक्षा समागम’ का आयोजन बापू सभागार पटना में मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल, मंत्री संजय कुमार सिंह, मंत्री प्रमोद कुमार, मंत्री मदन सहनी, मंत्री रामकृपाल यादव, मंत्री सुनील कुमार, मंत्री संजय सिंह टाइगर, मंत्री अरुण शंकर प्रसाद और विधायक संजीव कुमार चौरसिया, निदेशक प्रियंका रानी, दीवान जाफर खान, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित विभागीय पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग 6 हजार छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग छह हजार छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा संचालित 91 डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय गयाघाट की 123 छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिन्होंने बिहार इंटरमीडिए परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि सम्राट चौधरी ने विद्यार्थियों को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सम्राट चौधरी ने विद्यार्थियों को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रभावी कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि छात्रावास अनुदान राशि को अप्रैल माह से दोगुना किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जन के माध्यम से अपने जीवन को समृद्ध बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माननीय मंत्री श्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

छात्रावास अनुदान राशि एक से बढ़ाकर 2 हजार प्रति माह प्रति छात्र की जा रही है
उन्होंने विभाग की प्रमुख उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि छात्रावास अनुदान राशि एक हजार से बढ़ाकर दो हजार प्रति माह प्रति छात्र की जा रही है। विद्यालय छात्रवृत्ति दर दोगुनी की गई है। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत 30 हजार से एक लाख रुपए तक की सहायता, जिससे अब तक 6223 अभ्यर्थी लाभान्वित हुए हैं।

38 जिलों में बालिकाओं के लिए 100-सीट छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है
38 जिलों में बालिकाओं के लिए 100-सीट छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है। नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना के तहत उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता देने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई है। समेकित थरुहट विकास अभिकरण की 357 योजनाओं में से 279 पूर्ण की गई है। बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत 4858 सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण कराया गया है। ‘सहायता’ कॉल सेंटर का 24×7 संचालन किया जा रहा है। विकास मित्रों के माध्यम से विकास रजिस्टर 2.0 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

सरकार अपने कार्यकाल के प्रारंभ से ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संकल्पित है
उन्होंने कहा कि सरकार अपने कार्यकाल के प्रारंभ से ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संकल्पित है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक, अनुशासित एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में अपर सचिव गौतम पासवान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आए हुए गणमान्य अतिथियों एवं छात्रों का आभार प्रकट किया गया।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
Highlights







