औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक के घर SVU की रेड, पटना समेत 3 ठिकानों पर चल रही छापेमारी

पटना : औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार के घर(विशेष निगरानी इकाई) SVU की रेड हुई है। रविवार की सुबह से पटना समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद पर आय से डेढ़ करोड़ अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। इसी मामले में यह कार्रवाई हो रही है। एसयूवी की टीम ने औरंगाबाद, पटना और जहानाबाद में अनिल के ठिकानों पर रविवार को दबिश दी है।

पटना के शिवपुरी आवास पर SVU की रेड

आपको बता दें कि पटना के शिवपुरी इलाके में अनिल का आवास पर रेड जारी है। अनिल पर आय से 1.58 करोड़ अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। निगरानी विभाग की टीम इन ठिकानों पर दस्तावेज, बैंक डिटेल और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है। अधिकारियों ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई तलाशी में मिले सबूतों के आधार पर तय की जाएगी। डीएसपी सुधीर की निगरानी में छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़े : शिक्षा विभाग के उपनिदेशक के अलग-अलग ठिकानों पर रेड, कार्यालय के बाद अब आवास पर पहुंची SVU की टीम

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img