कोसी नदी पर बन रहे बिहपुर-वीरपुर पुल पर बड़ा हादसा, सामग्री ले जा रहा स्लैब ट्रक से गिरा, रेलिंग टूटी

202
कोसी नदी पर बन रहे बिहपुर-वीरपुर पुल पर बड़ा हादसा, सामग्री ले जा रहा स्लैब ट्रक से गिरा, रेलिंग टूटी
कोसी नदी पर बन रहे बिहपुर-वीरपुर पुल पर बड़ा हादसा, सामग्री ले जा रहा स्लैब ट्रक से गिरा, रेलिंग टूटी
Advertisment

भागलपुर : भागलपुर जिले के बिहपुर कोसी नदी पर निर्माणाधीन बिहपुर-टू-वीरपुर पुल पर शुक्रवार की बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुल निर्माण के लिए 90 चक्का ट्रक पर लोड कर लाए जा रहे स्लैब में से एक भारी स्लैब अचानक फिसल कर पुल की रेलिंग पर गिर गया। जिससे करीब पांच फीट लंबी रेलिंग टूट गई। स्लैब रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे कोसी नदी में जा गिरा। घटना के बाद आसपास अफवाह फैल गई कि पुल का रेलिंग भर-भराकर गिर गया है। जिसकी सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। लोगों ने इस पुल को भी भ्रष्टाचार का नमूना बताया।

Advertisment

Goal 1 22Scope News

पुल प्रधानमंत्री पैकेज के तहत एनएच-106 पर बन रहा है

बता दें कि यह पुल प्रधानमंत्री पैकेज के तहत एनएच-106 पर बन रहा है। वर्ष 2015 में परियोजना की मंजूरी मिली थी। सारी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जून 2021 में एप्सकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर नामक कंपनी ने काम शुरू किया। इसे जून 2024 तक पूरा करना था, लेकिन अभी भी निर्माण कार्य जारी है। पुल का निर्माण वीरपुर से उदाकिशुनगंज तक 106 किमी लंबी टू-लेन एनएच सड़क परियोजना का हिस्सा है। इस पुल के बन जाने से बिहपुर से उदाकिशुनगंज तक की दूरी में सुधार होगा। किसान अपने मक्का, सब्जी और दूध जैसी वस्तुएं भागलपुर के बाजारों तक आसानी से उचित कीमत पर पहुंचा सकेंगे। कोसी क्षेत्र हर साल बाढ़ की चपेट में आ जाता है। ऐसे में यह पुल बाढ़ के समय लाइफलाइन साबित होगा। लोगों को आवागमन और आवश्यक सेवाओं में भारी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े : आम के पेड़ से लटका मिला महिला का शव, इलाके फैली सनसनी…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates