40 फीट की मौत की रस्सी पर खेती, विक्रमशीला सेतु से रस्सी के सहारे उतरते किसान, एक की जान गई फिर भी जारी है मजबूरी

भागलपुर : पेट की आग और परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जब जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरत बन जाए, तो इंसान मौत से भी टकराने को मजबूर हो जाता है। ऐसी ही खौफनाक तस्वीर भागलपुर में गंगा नदी के ऊपर बने विक्रमशीला सेतु से सामने आई है, जहां दियारा इलाके में खेती करने वाले एक दर्जन से अधिक गांवों के किसान रोज अपनी जान हथेली पर रखकर 40 फीट ऊंचे पुल से रस्सी के सहारे नीचे उतरते हैं।

ये कोई स्टंट नहीं बल्कि रोजमर्रा की मजबूरी है

आपको बता दें कि ये कोई स्टंट नहीं बल्कि रोजमर्रा की मजबूरी है। पुल के ऊपर से नीचे खेतों तक पहुंचने के लिए किसान मोटी रस्सी में गांठ बांधते हैं और उसी के सहारे नीचे उतरते हैं। दुग्ध उत्पादक किसान दूध के डब्बों को भी रस्सी से ऊपर खींचते हैं। लेकिन इस बीच जरा सी चूक और सीधा मौत से सामना हो सकता है।

Bha Kheti 1 22Scope News

कल इसी खतरनाक रास्ते ने इस्माइलपुर के किसान रंजीत यादव की जान ले ली

कल इसी खतरनाक रास्ते ने इस्माइलपुर के किसान रंजीत यादव की जान ले ली। रस्सी के सहारे नीचे उतरते वक्त उनका हाथ फिसल गया और वे सीधे नीचे जा गिरे। गंभीर रूप से घायल रंजीत यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस दर्दनाक हादसे के बाद भी किसान उसी तरह रस्सी के सहारे उतरने को मजबूर हैं। उनका साफ कहना है ये हमारी मजबूरी है। सभी के पास नाव नहीं है, और रोज नाव से आना-जाना करना हमारे बस में नहीं।

Bha Kheti 2 22Scope News

करीब 40 फीट की ऊंचाई, नीचे खेत और बीच में सिर्फ एक रस्सी

करीब 40 फीट की ऊंचाई, नीचे खेत और बीच में सिर्फ एक रस्सी। ये तस्वीरें सिर्फ डराती नहीं बल्कि सिस्टम से सवाल भी करती हैं। आखिर कब तक किसान यूं ही जान जोखिम में डालकर खेती करेंगे? क्या प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेगा या अगली किसी अनहोनी का इंतजार करेगा? विक्रमशीला सेतु की ये तस्वीरें सिर्फ खबर नहीं, बल्कि व्यवस्था पर बड़ा सवाल हैं।

Bha Kheti 22Scope News

यह भी पढ़े : सांसद पप्पू यादव को नहीं मिली राहत, टल गई जमानत…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img